फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two corona infected patients died in the district

जिले में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत,संख्या हुई 13

Thu, 03 Dec 2020 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two corona infected patients died in the district
जिले में दो कोरोना संक्रमितों की और मौत हो गई है। अब जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। जिले में वीरवार को 27 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6364 हो गई है। वहीं वीरवार को 21 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 6180 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 172 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ में 66 वर्षीय कोरोना मरीज की पहचान 25 नवंबर को हुई थी। उसका उपचार गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। दो दिसंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं श्यामपुरा गांव का 56 साल का एक मरीज नौ नवंबर को कोराना संक्रमित मिला था। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों का कोरोना प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार हुआ। सीएमओ ने बताया कि जिले में तीन दिसंबर तक 121814 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 77336 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 111163 सैंपल भेजे गए हैं। 1037 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। नारनौल में आईटीआई की एक छात्रा संक्रमित मिली है। हुडा सेक्टर में एक मरीज दोबारा संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची
बसीरपुर-1, हुडा सेक्टर-1,धनौंदा -1, नियामतपुर-1, सरेली-1, ढाणी सोहला-1, जाटवास-1, नारनौल आईटीआई-1, अटेली-1, भड़फ-1, नांगल चौधरी-1, जोरासी-1, मोहल्ला बास महेंद्रगढ़-1, दौचाना-2,मोहल्ला श्याम कॉलोनी नारनौल-1, ढाढोत-1, लाला वाला कुआं महेंद्रगढ़-1, पोता-1,कनीना-2, सेहलंग-1,बिगोपुर-1, सैदपुर-1, गढ़ी रुथल-1, सतनाली-1, भोजावास-1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed