फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two bikes collide head-on, one dead

Mahendragarh-Narnaul News: दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, एक की मौत

Sun, 15 Oct 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide head-on, one dead
नारनौल। नारनौल के नजदीक दो बाइक आमने सामने टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक का चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस शिकायत में भगवाड़ी निवासी राजेश ने बताया कि वह महेंद्रा शोरूम नारनौल में सेल्समैन की नौकरी करता है। वह प्रतिदिन की तरह 11 अक्तूबर को सायं करीब 6 बजे अपनी स्कूटी से अपने घर भगवाड़ी जा रहा था। उससे कुछ दूरी पर उसके गांव का अजीत बाइक से जा रहा था। इस दौरान एक तेज गति से बाइक चलाता हुआ आया और अजीत की बाइक को टक्कर मार दी। इससे अजीत बाइक सहित सड़क पर गिर गया। अजीत को वह एंबुलेंस की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसने 13 अक्टूबर की रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को मृतक का नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed