फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two big incidents in Narnaul, Illegal weapon found with youth from Bihar

नारनौल में दो बड़ी घटना: बिहार के युवक के पास मिला अवैध हथियार, उत्तराखंड के तीन युवकों के साथ मारपीट

Fri, 23 Feb 2024 03:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 23 Feb 2024 03:42 PM IST
सार

नारनौल पुलिस को सूचना मिली कि बिहार के सिवान जिला के नारायणपुर पंचरूकी का रहने वाला रोहित मोहल्ला दशमेश नगर के रविदास मंदिर गेट के पास अवैध देसी पिस्तोल लेकर खड़ा है। जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

विज्ञापन
Two big incidents in Narnaul, Illegal weapon found with youth from Bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल क्षेत्र में बिहार के रहने वाले युवक से देसी पिस्तोल बरामद किया है। युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने पहले ही युवक को मौके पर पहुंचकर दबोच लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि बिहार के सिवान जिला के नारायणपुर पंचरूकी का रहने वाला रोहित मोहल्ला दशमेश नगर के रविदास मंदिर गेट के पास अवैध देसी पिस्तोल लेकर खड़ा है। जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। अगर तुरंत छापेमारी की जाए तो अवैध हथियार सहित काबू किया जा सकता है। जिसके बाद पुलिस रविदास मंदिर के पास पहुंची तो एक युवक मंदिर के गेट के पास खड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन


युवक पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करना लगा, लेकिन टीम ने मौके पर काबू कर लिया। पुलिस ने युवक को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रोहित कुमार पुत्र योगेद्र निवासी नारायणपुर पंचरूकी जिला सिवान बिहार बताया। युवक की तलाशी लेने पर देसी पिस्तोल मिला। पुलिस युवक से अवैध हथियार रखने के बारे में लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के तीन युवकों को वेतन मांगने पर बंधक बनाकर की मारपीट

नारनौल के अटेली कस्बे में एक होटल संचालक पर उत्तराखंड के रहने वाले तीन युवकों के रुपये नहीं देने, मारपीट करने और बंधक बना कर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में बताया कि उत्तराखंड के जिला टिहरी गढवाल के गांव काेरदीं निवासी कुलदीप ने बताया कि वह, पठार गांव निवासी अरुण सिंह और कन्डियाल निवासी संजय सिंह के रहने वाले है।

वह अटेली कस्बे में बने होटल अंदाज में 25 दिसंबर 2023 को काम करने के लिए आए थे। इस दौरान तीनों अंदाज होटल में कार्य करते थे। लेकिन होटल मालिक 1 माह 21 दिन का वेतन नहीं दे रहा है। उनके द्वारा वेतन मांगने पर होटल मालिक प्रशांत व राहुल और उनका रिश्तेदार करतार 19 फरवरी को रात के लगभग 10 बजे लाठी डंडों से मारपीट कर बंधक बना लिया। इसके बाद तीनों का मोबाइल छिन लिया।

उन्होंने 20 फरवरी को फोन वापिस दे दिए, जिसके बाद उन्होंने अपने ताऊ मनोहर को फोन कर घटना के बारे में बताया। जिसके बाद वीरवार को उनका ताऊ होटल पर आया और तीनों को होटल से अस्पताल में ले गया। जहां उपचार करवाया गया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed