{"_id":"6005cb088ebc3e30ba211546","slug":"two-and-a-half-lakh-tires-stolen-after-breaking-the-locks-of-two-shops-narnol-news-rtk591480927","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों के ताले तोड़कर साढे छह लाख के टायर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों के ताले तोड़कर साढे छह लाख के टायर चोरी
विज्ञापन
दो दुकानों के ताले तोड़कर साढे़ छह लाख के टायर चोरी
माई सिटी रिपोर्टर
महेंद्रगढ़। सतनाली की दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने करीब साढे छह लाख रुपये के टायर चोरी कर लिए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है। जिसमें चार नकाबपोश चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
सतनाली निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सतनाली बास में महेंद्रगढ़ रोड पर टायरों की दुकान खोली हुई है। एमएस अंकित टायर्स के नाम से अपनी दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी की रात को अपनी दुकान को रोजाना की तरह से शटर को दो लॉक लगाकर अपने घर गए थे। 16 जनवरी की सुबह जब दुकान पर आए तो देखा कि शटर के दोनों लॉक टूटे हुए थे। जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। अंदर टेबल के दराज के लॉक भी टूटे हुए मिले । दराज से 3200 रुपये की नकदी गायब थी। दुकान से ट्रैक्टर के दो बड़े टायर, ट्रैक्टर के दो छोटे टायर, 16 दूसरे साइज के टायर ,पिकअप के 8 टायर, मिनीबस के 5 टायर, टाटा गाड़ी के 11 टायर,ट्रक के 5 टायर, पिकअप के 7 टायर, मोटरसाइकिल के 23 टायर, स्कूटी के 5 टायर चोरी हुए हैं। दुकानदार विनोद ने बताया कि करीब 5 लाख रुपये की चोरी हुई है।
सतनानी में ही इसके साथ लगती अमन ट्रेड्स के संचालक सतेंद्र कुमार की दुकान से भी टायर चोरी हुए हैं। जिसमें कुल 21 अलग अलग साइज के टायर चोरी हुए। एक इनवर्टर बैटरी भी चोरी हुई है। इस दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी हुआ है। इस दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरी की घटना रिकॉर्ड हुई है। जिसमें चार व्यक्ति नकाबपोश लगाए हुए चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।