{"_id":"6a70dbbb6158ca6590014dd4","slug":"two-alumnae-of-the-department-of-political-science-felicitated-narnol-news-c-196-1-nnl1003-143408-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजनीति विज्ञान विभाग की दो पूर्व छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजनीति विज्ञान विभाग की दो पूर्व छात्राओं को किया सम्मानित
Mon, 03 Aug 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की दो पूर्व छात्राओं की उपलब्धियों से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विभाग की पूर्व छात्रा सुजाता पुत्री महेश कुमार निवासी मुलोदी का चयन प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर हुआ।
विभाग की एक अन्य पूर्व छात्रा काजल पुत्री महेश कुमार निवासी मुलोदी ने यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय एवं विभाग का नाम रोशन किया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने दोनों छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह छात्राओं की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दोनों छात्राओं की उपलब्धियां महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं और उनकी सफलता वर्तमान छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन यादव ने कहा कि सुजाता और काजल ने अपनी उपलब्धियों से विभाग को गौरवान्वित किया है। उन्होंने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रो. यशपाल, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. मुकेश यादव, प्रो. पारुल गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. पवन कुमार, निकिता, डॉ. गिरीश, डॉ. पूनम, डॉ. गीता, डॉ. सुनीता, संदीप कुमार व संजेश यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।