फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused who cheated money by pretending to give goods at low price arrested

Mahendragarh-Narnaul News: सामान कम कीमत में देने का झांसा देकर रुपये ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Nov 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two accused who cheated money by pretending to give goods at low price arrested
नारनौल। लेडीज सामान कम कीमत पर देने का झांसा देकर रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहापुर के अचिनतपुर निवासी बल्लू मियां और रफियाबाद निवासी सौमित कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों को रेवाड़ी के धारूहेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस का दी शिकायत में बचीनी निवासी विकास ने बताया कि उन्होंने घर पर ही लेडीज कपडों की दुकान की हुई है और दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए है। 27 अक्तूबर को समय करीब 2.30 बजे दोपहर को घर के बाहर गली में लेडीज सामान बेचने के बारे में आवाज सुनाई दी। उसकी पत्नी आवाज सुनकर बाहर गई, दो अज्ञात लोगों ने कंपनी का लेडीज सामान कम कीमत पर देने के बारे में बताया और उसकी पत्नी के साथ घर के अंदर दुकान में आ गए। उसके बाद 5 से 6 हजार का लेडीज सामान गाड़ी से लाकर दिया और फिर उन्होंने कहा कि उनके पास गाड़ी में 90 हजार रुपये का लेडीज सामान है। अगर तुम सारा सामान लो तो तुम्हें सारा सामान 80 हजार रुपये में दे देंगे। शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपये कैश, 67 हजार रुपये फोन पे कर दिए। शिकायतकर्ता ने कुल 77 हजार रुपये उनको दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि सामान की जांच कर लो, कोई खराब हो तो अभी वापस कर देना और हम गाड़ी से सामान लेकर आ रहे हैं। थोड़ी देर बाद जब शिकायतकर्ता ने बाहर जाकर देखा तो गाड़ी लेकर भाग गए। शिकायत साइबर थाना की टीम को प्राप्त हुई, जिस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना की टीम ने तकनीकी की सहायता से आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed