फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused were arrested with 10 kg of ganja

दो आरोपियों को 10 किलोग्राम गांजा सहित किया काबू,

Thu, 10 Mar 2022 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two accused were arrested with 10 kg of ganja
पुलिस ने बुधवार देर शाम गांव निंबी के नजदीक से दो लोगों को 10 किलोग्राम गांजे के साथ काबू किया। हरियाणा राज्य नशा नियंत्रण रेवाड़ी की टीम द्वारा सूचना के आधार पर नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छापा मारा गया। टीम को गुप्त सूचना मिली कि पड़ोसी प्रदेश से कुछ लोग बाइकों पर राज्य की सीमा में गांव निंबी के नजदीक गांजा बेचने के लिए आ रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को काबू कर जांच की गई तो आरोपियों की पहचान नरेश निवासी निहालोठ व बिजेंद्र निवासी ढाणी भालोठ थाना पचेरी जिला झुंझुनूं राजस्थान के रूप में हुई तथा आरोपियों से 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि टीम ने दोनों बाइकों और नशीले पदार्थ गांजा को जब्त कर लिया और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं मामले
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी नरेश पर पहले भी राजस्थान के अनेक थानों में विभिन्न धाराओं के तहत 8 मामले दर्ज हैं और आरोपी बिजेंद्र पर 2 मामले दर्ज हैं। एक मामले में आरोपी को सजा हो चुकी है और पैरोल पर बाहर आया हुआ था। आरोपी पैरोल पर आकर नशीले पदार्थ बेचने का काम करता था। आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से नशीले पदार्थ के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed