फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused of theft nabbed; seven mobile phones and jewelry recovered.

Mahendragarh-Narnaul News: चोरी के दो आरोपी दबोचे, सात मोबाइल और आभूषण बरामद

Mon, 14 Sep 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two accused of theft nabbed; seven mobile phones and jewelry recovered.
फोटो संख्या:67- चोरी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में--स्रोत- पुलिस
कनीना। थाना शहर कनीना पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों कनीना निवासी संदीप और आतिश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि 10 सितंबर को घर में चोरी की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता के अनुसार रात के समय घर से दो चांदी की पायल, एक सोने की चेन, चार मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये चोरी हुए थे। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद तकनीकी और अन्य सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की। 11 सितंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर सात मोबाइल फोन, चार जोड़ी चांदी की पायल और दो जोड़ी चांदी की पैरों की चुटकी बरामद की गई। संदीप पर पहले से चार, जबकि आतिश पर चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed