{"_id":"6390181b5f8a520703500309","slug":"two-accused-assaulted-the-doctor-in-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल: मेडिकल जांच के लिए पुलिस के साथ आए दो लोगों ने चिकित्सक के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: मेडिकल जांच के लिए पुलिस के साथ आए दो लोगों ने चिकित्सक के साथ की मारपीट
Wed, 07 Dec 2022 10:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 07 Dec 2022 10:05 AM IST
सार
चिकित्सक ने बताया कि आरोपियों ने अस्पताल से बाहर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में पुलिस द्वारा मेडिकल जांच के लिए किसी मामले में लाए गए आरोपियों ने नागरिक अस्पताल के चिकित्सक के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत चिकित्सक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता चिकित्सक डॉ. अलकेश सिघमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 6 दिसंबर को दुर्घटना विभाग में ड्यूटी दे रहा था। पुलिस गोतम शर्मा एवं कार्तिक शर्मा निवास खटोटी को मेडिकल जांच के लिए लेकर आई थी। उक्त दोनों व्यक्ति अस्पताल में आने के बाद रजिस्ट्रेशन स्टाफ को गालियां देने लगे।
विज्ञापन
तभी पुलिस उसको मेडिकल जांच के लिए उसके पास लेकर आई तो वो दोनों उसे भी वेवजह गालियां देने लगे। जब उसको गालियां देने का कारण पूछा तो दोनों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर कर दिया। अस्पताल के गार्ड ने आकर उसे बचाया। इसके बाद पुलिस उनको वहां से ले गई।
विज्ञापन