{"_id":"642dadcb191de028d60eb668","slug":"two-accused-arrested-in-aans-murder-case-narnol-news-c-17-1-114693-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आन के लिए हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आन के लिए हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 05 Apr 2023 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। गत एक सप्ताह पहले एक ही गांव की युवती से शादी करने के मामले में युवक की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेजा गया।
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने युवती की मां ललिता, पिता देवेंद्र व भाई संजय सहित गौरव को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार शाम विकास व रोहित को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार विकास, संजय व रोहित दीपक की हत्या करने में शामिल थे। गत 25 मार्च को एक गांव के दीपक नामक युवक ने गांव की 21 वर्षीय युवती के साथ झज्जर के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। इस शादी से युवती के परिजन नाराज थे। इसके चलते युवती के भाई संजय ने दीपक की राजस्थान के भानगढ़ में साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। विकास व रोहित ने दीपक की हत्या करने के में संजय की मद्द की थी। दीपक हत्याकांड मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में मृतक युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों के खिलाफ अटेली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।