फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested for stealing goods from shop for drugs

नशे के लिए दुकान से सामान चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Mar 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing goods from shop for drugs
महेंद्रगढ़ में बाइक के नए-पुराने स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में चोरी करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहर के मोहल्ला महायचान निवासी अजय टिपली और रूपेश के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नशे के आदी हैं व नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान गोदाम से चुराया हुआ सामान बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि कुलदीप निवासी मोहल्ला खोजावाड़ा ने शहर थाना 16 मार्च को पुलिस को शिकायत देकर गोदाम से सामान चोरी का आरोप लगाते हुए दो नामजदों पर चोरी का आरोप लगाया था। पीड़ित ने बताया था कि उसने अपने पुराने मकान में बाइक के नए-पुराने स्पेयर पार्ट्स का गोदाम बनाया हुआ है। 16 मार्च को उसके गोदाम से सामान चोरी हो गया। शिकायतकर्ता ने दो नामजद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों से 4 कूलर मोटर, 5 किलोग्राम तांबा की तार, 150 फुट बिजली की तार और 4 किलोग्राम बाइक स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed