फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested for robbing liquor contracts and setting contracts on fire

शराब के ठेकों पर लूट करने और ठेके में आग लगाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for robbing liquor contracts and setting contracts on fire
शराब के ठेकों पर लूट करने और ठेके में आग लगाने के मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। अभी तक की गई पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने आपसी लेनदेन को लेकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। बता दें कि रविवार को बलाना, सोहला व ढाढ़ोत गांवों में स्थित तीन ठेकों से सेल्समैनों को डरा धमकाकर नकदी छीन ली थी। आरोपियों द्वारा सोहला व बलाना ठेकों पर नकदी छीनने के बाद ठेकों में भी आग लगा दी थी। सतनाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बलाना निवासी शक्ति और सतपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि विक्रम निवासी बलाना ने रविवार को दो नामजद और अन्य के विरुद्ध सेल्समैनों से मारपीट कर नकदी छीनने व दो ठेकों में आग लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस ने ठेके पर लूट करने और आग लगाने के दो आरोपियों शक्ति और सतपाल को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed