फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested for carrying out the robbery

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Jan 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for carrying out the robbery
थाना शहर की पुलिस टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जलालुदीन निवासी महेंद्रगढ़ और अजीत उर्फ धोलू निवासी मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी जलालुदीन को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी अजीत का नाम बताया। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर महेंद्रगढ़ क्षेत्र में ढाबे पर पैसे और ज्वेलरी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पीड़ित नरेश निवासी बारड़ा ने 17 जून को थाना शहर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि रात के समय वह ढाबे पर खाना खा रहा था उसी समय गाड़ी में सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की और नकदी और गले से चैन तोड़ कर भाग गए। थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया। मामले में जांच करते हुए थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल एक आरोपी जलालुदीन को राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। आरोपी जलालुदीन राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र में लूट करने की वारदात में बंद था। आरोपी से पूछताछ में उसने महेंद्रगढ़ क्षेत्र में वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में वारदात में शामिल उसके साथियों के बारे में पता लगाया। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपित के साथ अजीत उर्फ धोलू को शहर महेंद्रगढ़ क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed