फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tulsi Shaligram and Rukmini Shri Krishna sang auspicious wedding songs

Mahendragarh-Narnaul News: तुलसी शालिग्राम व रुक्मिणी श्रीकृष्ण विवाह गाए मंगल गीत

Wed, 21 Jan 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tulsi Shaligram and Rukmini Shri Krishna sang auspicious wedding songs
फोटो संख्या:74- श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में कथा सुनाती भगवताचार्या विदुषी बेला पारीक--संवा
महेंद्रगढ़। श्री सुरभि गो महायज्ञ व गो भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को तुलसी, शालिग्राम व रुक्मिणी श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग पर वृंदावन धाम से पधारे संगीतकारों ने मंगल गीत गाए। इस पर श्रद्धालु झूम उठे और हर जगह जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

मातृभूमि सेवा संघ की ओर से डुलाना रोड स्थित श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में 16 जनवरी से वृंदावन धाम भगवताचार्य विदुषी बेला पारीक कथा का गुणगान कर रही हैं। कथा में दैत्यराज जालंधर के साथ भगवान विष्णु के युद्ध के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसमें बताया कि कई दिनों तक चले संघर्ष के बावजूद भी जालंधर परास्त नहीं हुए। अंत में देवताओं को मालूम हुआ कि दैत्य राज जालंधर की रूपवती पत्नी वृंदा का तप बल ही जालंधर की मृत्यु में अवरोधक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विष्णु भगवान ने वृंदा की तपस्या भंग की और जालंधर युद्ध में मारा गया व देवताओं की विजय हो गई। जब वृंदा को भगवान विष्णु के छल का ज्ञान प्राप्त हुआ तो उसने श्राप दिया और वह पत्थर के बन गए।
आगे चलकर वृंदा तुलसी रूप में पृथ्वी पर उत्पन्न हुई व भगवान विष्णु पत्थर के शालिग्राम बने। तुलसी का भगवान श्री हरि विष्णु शालिग्राम स्वरूप के साथ प्रतीकात्मक विवाह करके श्रद्धालु उन्हें बैकुंठ को विदा करते हैं।

चिकित्सा शिविर का किया जा रहा आयोजन
भारत विकास परिषद शाखा महेंद्रगढ़ की ओर से तीन दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। इसमें डॉ. भंवर सिंह कसाना अपनी टीम के साथ निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। यह शिविर 23 जनवरी तक चलेगा। बुधवार को शिविर में 74 लोगों का इलाज किया गया। इस अवसर पर जिला संघ चालक कैप्टन हंसराज, गोशाला प्रधान नवीन राव, प्रधान प्रवीण दीवान, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, कैलाश पाली, सैनी सभा प्रधान सुरेश सैनी, उपप्रधान महादेव प्रसाद आदि मौजूद रहे।

फोटो संख्या:74- श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में कथा सुनाती भगवताचार्या विदुषी बेला पारीक--संवा

फोटो संख्या:74- श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में कथा सुनाती भगवताचार्या विदुषी बेला पारीक--संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed