फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Try to fulfill the dream: SP

सपने को पूरे करने के लिए प्रयास करें : एसपी

Wed, 20 Nov 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 20 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Try to fulfill the dream: SP
फोटो- 08सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। जिलास्तरीय युवा महोत्सव-2024 के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ और अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगराधीश मंजीत कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। दोनों दिन 400 प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कविता, कहानी लेखन, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता तथा फोटोग्राफी, पंच प्रण पर विकसित भारत का संकल्प, अपनी विरासत पर गर्व करना, हमारी एकता की ताकत व नागरिकों में एकता और कर्तव्य निर्वहन की भावना सहित अन्य विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। एसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा कि सरकार की ओर से इस प्रकार के युवा महोत्सव युवाओं में ऊर्जा, प्रतिभा और उत्साह को बढ़ावा देने के लिए किए जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करें। आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कभी हार न मानें और अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ हमें विद्यार्थी जीवन में होने वाली प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में मंच संचालन राजकीय महिला महाविद्यालय की हिंदी प्रवक्ता डाॅ. ममता शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएसपी सुरेश कुमार, आईटीआई प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं वर्ग अनुदेशक सुनील कुमार, अधीक्षक सत्यनारायण, नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, प्रशिक्षक दिनेश जांगड़ा, मालड़ा बास आईटीआई से प्रिंसिपल कुलदीप यादव, महेंद्रगढ़ आईटीआई से प्रिंसिपल महावीर सिंह व पीजी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल शिवताज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed