{"_id":"66a29dd2bf2759b7080e8554","slug":"troubled-by-roads-and-houses-being-filled-with-water-people-protested-at-napa-gate-narnol-news-c-196-1-nnl1003-114455-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रास्ते व घरों में पानी भरे रहने से परेशान लोगों ने नप गेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रास्ते व घरों में पानी भरे रहने से परेशान लोगों ने नप गेट पर किया प्रदर्शन
Fri, 26 Jul 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय लघु सचिवालय के पीछे गांव नूनी शेखपुरा की ओर जाने वाले मार्ग व वहां बने मकानों में पानी भर जाने की समस्या से परेशान लोगों ने वीरवार सुबह नगर परिषद के गेट पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। नगर परिषद के गेट पर बैठे लोगों ने इस दौरान केवल फायर ब्रिगेड की गाड़ी को छोड़कर और किसी भी वाहन को अंदर नहीं जाने दिया। इसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
धरने पर बैठे लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर नगर परिषद के जेई प्रवीण पहुंचे और उन्होंने वहां से पानी निकालने के लिए मशीन, दो इंजन व पाइप आदि भेजे। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी गिरिश खेड़ा का कहना था कि जब तक प्रशासन वहां से पानी नहीं निकालता हम यही धरने पर बैठे रहेगें। लोगों ने बताया कि लघु सचिवालय के पीछे इस रास्ते पर जो नाला बना है, वह वहीं बंद है और उसके आगे पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण बरसात होते ही मकानों के अंदर भर जाता है। लोगों ने कहा कि आसपास खेतों में भी यह गंदा पानी भर जाने के कारण खेत बर्बाद हो रहे हैं। जिससे खेती करना मुश्किल हो रहा है। नप गेट पर प्रदर्शन करने वाले वहां के निवासियों ने कहा कि अगर प्रशासन इस नाले को बनाकर पक्का काम नहीं करता है तो हम फिर से प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगें। करीब चार घंटे धरना देने के बाद जब पानी निकालने का कार्य शुरू किया गया तो लोगों ने धरना समाप्त किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों की समस्या के समाधान हेतु पानी निकासी का कार्य शुरू करवा दिया है। नाला पक्का बनाने के लिए वहां एक करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से काम शुरू होना है, जो जल्द करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल।