फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Troubled by power problems, farmers staged a protest

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली समस्या से परेशानी किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 05 Dec 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 05 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Troubled by power problems, farmers staged a protest
फोटो नंबर-14बिजली कार्यालय में हंगाम कर रहे किसानों को समझाते निगम के जेई। संवाद
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के तीन गांवों में एक सप्ताह से बिजली सप्लाई बाधित रहने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को बिजली निगम के निजामपुर स्थित कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर हंगामा किया। इसमें गांव आजमाबाद मौखूता, ब्राह्मणवास और नारेहड़ी गांव के करीब तीन दर्जन किसान कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि बिजली न मिलने से सरसों और गेहूं की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। किसान हरिराम, जयसिंह, सुरेश और रोहताश ने बताया कि क्षेत्र में नहरी पानी की सुविधा नहीं है और कुंओं का जलस्तर भी काफी नीचे है जिसके कारण किसानों की सिंचाई पूरी तरह बिजली सप्लाई पर निर्भर करती है।
विज्ञापन

लगातार खराब सप्लाई से फसलों को समय से पानी नहीं मिल पा रहा जिससे भारी नुकसान की आशंका बढ़ती जा रही है। किसानों ने समस्याओं की लिखित शिकायत भी निगम अधिकारियों को सौंपी और स्थिति में तत्काल सुधार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने यह भी बताया कि केवल बिजली कटौती ही नहीं, बल्कि जर्जर बिजली तार भी उनके लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं। पुराने और कमजोर तार अक्सर टूट जाते हैं, जिससे पानी देने के दौरान सप्लाई बार-बार रुक जाती है और कृषि कार्य प्रभावित होते हैं।
विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही जेई पंकज, जेई प्रमोद और जेई शेर सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं विस्तार से सुनी और आश्वासन दिया कि सप्लाई सुधारने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे।
जेई पंकज ने बताया कि आज से एक दिन के लिए आजमाबाद मौखूता को 24 घंटे सप्लाई दी जाएगी और अगले दिन ब्राह्मणवास नो को डीएस लाइन से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी जबकि एपी सप्लाई पूर्व की तरह जारी रहेगी।

जर्जर तारों की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि संबंधित एस्टीमेट तैयार किया जा चुका है और मार्च के बाद नई लाइनें बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान कुछ हद तक संतुष्ट दिखाई दिए और वहां से वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed