फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Trolley sunken in front of women's police station, long line of vehicles on both sides

महिला पुलिस थाना के सामने धंसा ट्राला, दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी लाईन

Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Trolley sunken in front of women's police station, long line of vehicles on both sides
महिला पुलिस थाना के पास धंसा ट्राला। - फोटो : Narnol
नारनौल। शहर के व्यस्त रोड पुलिस लाइन, नागरिक अस्पताल बहादुर सिंह तालाब व अनाज मंडी को जाने वाले रास्ते पर महिला पुलिस थाने के सामने ट्रॉला धंसने से दोनों तरफ रोड जाम हो गया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीवर लाइन डालने के कारण सड़कों को जगह-जगह से खोद कर डाल दिया है। सड़कों को ठीक कराने के लिए मंत्री से लेकर डीसी से मिल चुके हैं।
विज्ञापन

टूटी सड़क को ठीक कराने की मांग को लेकर शहर के प्रबुद्धजनों ने जाम लगाकर सरकार के प्रति रोष जताया था। वहीं जाम लगा रहे लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया था जो काफी दिनों तक चर्चा में रहा। रविवार को हुई हल्की बारिश से उखाड़ी सड़क में मंगलवार को ट्रॉला धंस जाने से शहर में जाम की स्थिति बनी रही । काफी देर बाद क्रेन की सहायता से कड़ी मशक्कत से ट्राला को निकाला गया जिससे वाहनों का आवागमन सुचारु रुप से हुआ। किला रोड नागरिक अस्पताल के सामने लोगों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रोजाना बाइक चालक फिसल कर गिर पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed