फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tribute paid to martyr CRPF soldier Naresh Kumar

Mahendragarh-Narnaul News: सीआरपीएफ के शहीद सिपाही नरेश कुमार को किया नमन

Thu, 08 May 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 08 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr CRPF soldier Naresh Kumar
फोटो नंबर- 03गांव चंदपुरा ​​स्थित विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीद नरेश कुमार को - फोटो : सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने का आरोपी।
मंडी अटेली। गांव चंदपुरा के सीआरपीएफ के शहीद सिपाही नरेश कुमार के 28वें शहादत दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदपुरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र गुरुग्राम से डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार सत्यार्थी के नेतृत्व में सीआरपीएफ की टुकड़ी गांव पहुंची और गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद गांव की सरपंच सरला देवी और गांव के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। मनोज कुमार सत्यार्थी ने बताया कि सिपाही नरेश कुमार 7 मई 1997 को त्रिपुरा में एक उग्रवादी हमले में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। नरेश कुमार बहादुर जवान थे। उन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना भारत माता के चरणों में प्राणों की आहुति दे दी। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसी गांव के सतीश डीएसपी ने सीआरपीएफ के बारे में लोगों को जानकारी दी और अन्य वक्ताओं ने भी इस अवसर पर शहीद के बहादुरी के बारे में बताया। सतीश बेगपुर, डॉक्टर विनय के पिता डॉक्टर इंद्राज बजाड़ और क्षेत्र की बच्चों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सतीश डीएसपी को आर्य समाज, गोशाला और स्कूल प्रबंधन की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर प्रवीण यादव प्रिंसिपल, राजेंद्र प्रिंसिपल, बाबू लाल प्रिंसिपल, राजेंद्र चेयरमैन, सतबीर सरपंच, हरदयाल आर्य समाज प्रधान, कप्तान महावीर सिंह गोशाला प्रधान, कप्तान वेदप्रकाश, महेश हेड मास्टर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed