{"_id":"6700425c889658a2ce0f38a4","slug":"triangular-contest-in-mahendragarhcongress-bjp-and-independent-contest-narnol-news-c-203-1-sroh1010-112507-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में मुकाबला त्रिकोणीय... कांग्रेस-भाजपा व निर्दलीय में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में मुकाबला त्रिकोणीय... कांग्रेस-भाजपा व निर्दलीय में टक्कर
Sat, 05 Oct 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधान सभा के 209992 मतदाता तीन आज तीन धुरंधरों के बीच होने वाले त्रिकोणीय मुकाबले में जीत-हार का फैसला करेंगे। हॉट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है।
भाजपा से प्रत्याशी कंवर सिंह, कांग्रेस से राव दान सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी संदीप सिंह सहित तीन धुरंधरों में 8 अक्तूबर को विजेता का फैसला होगा। विधानसभा सीट पर कुल 209992 मतदाता हैं। इनमें से 109541 पुरुष व 99321 महिला मतदाता चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से कुल 220 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 201 ग्रामीण क्षेत्र व 19 शहरी क्षेत्र के दायरे में हैं।
भाजपा की ओर से पांच बार इस सीट पर कमल खिलाने वाले प्रो. रामबिलास शर्मा का टिकट काटकर कंवर सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया था। लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने के कारण क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। साथ ही पार्टी के वोटबैंक का भी लाभ मिलेगा, लेकिन पंडित जी के स्पष्ट रूप से समर्थन में नहीं आना उनके लिए कमजोर कड़ी रहेगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर चार बार कांग्रेस को जीत दिला चुके राव दान सिंह भी मुकाबले में कम नहीं हैं। लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े होने एवं पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी होने का फायदा भी मिलेगा साथ ही मतदाताओं में अच्छी पकड़ मुकाबले को और अधिक रोचक बनाएगी। लेकिन गत लोकसभा चुनावों में ईडी के निशाने पर आना व दो बार जांच होना कमजोर कड़ी साबित होगी। गत विधान सभा चुनावों में तीसरे नंबर पर रहे एसडीएम संदीप सिंह साइलेंट रूप से मेहनत कर वोटबैंक को बढ़ाया है। लगातार लोगों से संपर्क में बने रहने के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक आयोजनों में भागीदारी निभाने वाले एसडीएम ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है, लेकिन प्रदेश की राजनीति लंबे समय से जाट बनाम अहीरवाल रही है और संदीप सिंह का जाट समाज से होना ही कमजोर कड़ी साबित हो सकती है।
यह है मतदाता व पोलिंग बूथों की स्थिति
कुल मतदाता - 209992
महिला मतदाता- 99321
कुल बूथ - 220
शहरी क्षेत्र में बूथ - 19
ग्रामीण क्षेत्र में बूथ - 201