फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Trials held for players for state level sports Mahakumbh

Mahendragarh-Narnaul News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों के लिए हुए ट्रायल

Tue, 11 Jun 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Trials held for players for state level sports Mahakumbh
फोटो संख्या:69- एसडी स्कूल में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए बॉ​क्सिंग ट्रायल में हिस्सा लेते
कनीना। एसडी विद्यालय ककराला में बॉक्सिंग खेल के लिए हरियाणा खेल विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए।
विज्ञापन

महिला वर्ग में 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 10 महिला खिलाड़ियों का भार के अनुसार चयन किया गया। 48 किलो ग्राम भार वर्ग में पूजा, 50 किलो ग्राम में खुशी, 52 किलो ग्राम में दीति, 54 किलो ग्राम में पूनम, 57 किलो ग्राम में गरवी, 60 किलो ग्राम में मधुर, 63 किलो ग्राम में अनिषा, 66 किलो ग्राम में गरिमा, 70 किलो ग्राम में चंचल, 75 किलो ग्राम में दीपिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं पुरुष 48 किलो ग्राम भार वर्ग में सुदीप, 51 किलो ग्राम में दीक्षांत, 54 किलो ग्राम में प्रदीप, 50 किलो ग्राम में अमन, 60 किलो ग्राम में दीपांशु, 67 किलो ग्राम में नीतिश, 71 किलो ग्राम में विवेक, 75 किलो ग्राम में भारत, 80 किलो ग्राम में विजय, 92 किलो ग्राम में पियूष प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि इस प्रकार की खेल गतिविधियों से प्रतिभागियों का शारीरिक दक्षता और क्षमता बढ़ती है। खेलों से हृदय मजबूत बनता है एवं मांसपेशियां विकसित होती हैं। इस अवसर पर मोनिका जूनियर बॉक्सिंग कोच खेल विभाग नारनौल, सतीश सोलंकी बॉक्सिंग कोच, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, पूर्ण सिंह, नरेंद्र यादव, आरएस यादव, उत्तम सिंह, सोनपाल, रतन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed