{"_id":"65df80f98f48a7b47c0daa04","slug":"trauma-center-is-not-starting-due-to-lack-of-fire-system-narnol-news-c-196-1-nnl1004-109838-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फायर सिस्टम नहीं लगने से ट्रामा सेंटर नहीं हो रहा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फायर सिस्टम नहीं लगने से ट्रामा सेंटर नहीं हो रहा शुरू
Thu, 29 Feb 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिलावासियों का ट्रामा सेंटर को लेकर इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। अब एक साल से फायर सिस्टम लगाने को लेकर मामला अटका हुआ है। इसकी वजह से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है।
नागरिक अस्पताल में अभी सुविधाओं का अभाव है, अगर ट्रामा सेंटर शुरू हो जाता है तो मरीजों को रोहतक नहीं जाना पड़ेगा। बता दे कि पहले जून 2022 में ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपना था। जिसके बाद दिसंबर 2022 तक पूरा कार्य होने की बात कही गई। हालांकि अब भवन बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन पिछले 6 माह से फायर सिस्टम को लेकर मामला अटका हुआ है। बता दें कि जिला में चिकित्सा सेवाओं में बढ़ोतरी के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल के पीछे ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ट्रामा सेंटर शुरू होने से महंगे इलाज से छुटकारा मिल पाएगा।
ट्रामा सेंटर में यह मिलेगी सुविधा
ट्रामा सेंटर में न्यूरोलाजी, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, लेबोरेटरी, एक्स रे रूम के साथ अनेक सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल पाएगी। मरीज को परेशानी ना हो इसके लिए प्रथम फ्लोर पर जाने के लिए सिढि़यां, रैंप व लिफ्ट की भी व्यवस्था की जा रही है। ट्रामा सेंटर शुरू होने से सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल को समय पर इलाज मिल पाएगा और समय रहते जान बचाई जा सकेगी।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में फायर सिस्टम लगाना है, जिसकी प्रोसेस चल रही है। मई माह तक पूरा कार्य होने की संभावना है। फायर सिस्टम का कार्य पूरा होते ही स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।
-- जितेंद्र कुमार,जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग।