फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Transport service website server down, people are making rounds

Mahendragarh-Narnaul News: परिवहन सेवा की वेबसाइट का सर्वर डाउन, लोग काट रहे चक्कर

Mon, 08 Dec 2025 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Transport service website server down, people are making rounds
फोटो नंबर- 22हरीश सैनी, सीएससी संचालक
नारनौल। परिवहन सेवा की वेबसाइट का सर्वर 10-12 दिनों से डाउन है। इस कारण लोगों के लाइसेंस, आरसी, वाहन टैक्स से संबंधित कार्य करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसकी वजह से लोगों को बिना काम कराए निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। कभी वेबसाइट चल जाती है तो कभी बीच में ही काम करना छोड़ देती है। सोमवार को भी सरल केंद्र में आने वाले लोगों को इसी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

परिवहन सेवा वेबसाइट से लोगों के हैवी, लाइट और लर्निंग के नए लाइसेंस के अलावा डुप्लीकेट गाड़ियों के आनलाइन टैक्स, पासिंग के लिए आवेदन किए जाते हैं लेकिन वेबसाइट नहीं चलने के कारण अब कोई काम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

वह अपनी पत्नी का लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन करने आया था लेकिन वेबसाइट नहीं चलने के कारण काम नहीं हो पाया। अब दोनों को दोबारा आना पड़ेगा। यह समस्या कुछ दिन से ज्यादा चल रही है। साइट बार-बार बंद रही है जिसकी वजह से अब दोबारा आना पड़ेगा।-विवेक यादव निवासी गनियार


बॉक्स
गत 10 से 12 दिनों से सारथी परिवहन सेवा साइट का सर्वर डाउन है। जिस कारण पेमेंट करने में परेशानी आती है। कई बार पेमेंट दो से तीन घंटे तक रुक जाती है। -हरीश सैनी, सीएससी संचालक
वर्जन
आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article