फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Training given to make Yoga Day a success

Mahendragarh-Narnaul News: योग दिवस को सफल बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण

Thu, 30 May 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 30 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Training given to make Yoga Day a success
नारनौल।
विज्ञापन

हरियाणा आयुष विभाग के तत्वावधान में आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 10वां योग दिवस की तैयारी को लेकर 31 मई तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में चलने वाले योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर के तहत बुधवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. अजित सिंह यादव के मार्गदर्शन में जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश कुमार ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर में शिक्षा विभाग से लगभग 150 से 200 डीपीई एवं पीटीआई ने हिस्सा लिया। डाॅ. सतीश कुमार ने 31 मई तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में अन्य सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के डीपीई एवं पीटीआई को भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि योग दिवस के प्रशिक्षण का कार्य 26 अप्रैल 2024 से जिले कि सभी योगशालाओं में जिले में कार्यरत 44 योग सहायकों के द्वारा दिया जा रहा है। 16 एवं 17 मई को जिले की चार योगशालाओं से योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हरियाणा योग आयोग के फेसबुक पेज पर भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed