फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Training given to 60 farmers for advanced agricultural practices of cotton crop

Mahendragarh-Narnaul News: कपास फसल की उन्नत कृषि क्रियाओं के लिए 60 किसानों को दिया प्रशिक्षण

Tue, 02 Apr 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 02 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Training given to 60 farmers for advanced agricultural practices of cotton crop
महेंद्रगढ़। केवीके प्रांगण में सोमवार को एक दिवसीय कपास फसल की उन्नत कृषि क्रियाओं व गुलाबी सुंडी के नियंत्रण पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 60 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं विस्तार कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया। कपास फसल की उन्नत कृषि क्रियाओं, समन्वित कीट प्रबंधन एवं गुलाबी सुंडी के नियंत्रण पर विस्तार से जानकारी दी। केंद्र के वरिष्ठ संयोजक व शस्य वैज्ञानिक डाॅ. रमेश कुमार ने अधिकारियों को कपास फसल की उन्नत किस्मों, खरपतवार नियंत्रण तथा उन्नत कृषि क्रियाओं से अवगत कराया। वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक डॉ. जयलाल यादव ने गुलाबी सुंडी के लक्षण, उनकी पहचान तथा रोकथाम के तरीकों बताए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष गुलाबी सुंडी कपास की फसल का उत्पादन प्रभावित करती है। सही समय पर सही उपचार माध्यम से किसान इससे छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र यादव ने कपास फसल पर लगने वाली विभिन्न बीमारियों एवं उनके नियंत्रण की जानकारी दी। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राजपाल यादव एवं डॉ. आशीष शिवरान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. अजय यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed