{"_id":"607099448ebc3e8ca8363368","slug":"train-service-rewari-to-jodhpur-special-train-narnol-news-rtk6037257142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेगी रेवाड़ी-जोधपुर स्पेशल रेलगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेगी रेवाड़ी-जोधपुर स्पेशल रेलगाड़ी
विज्ञापन
सतनाली मंडी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा जोधपुर-रेवाड़ी स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन शनिवार से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा 11 अप्रैल से रेवाड़ी से सीकर के बीच रात्रि में चलने वाली गाड़ी शुरू की जा रही है।
इसके साथ ही लॉकडाऊन के पहले तक दिन के समय सीकर से रेवाड़ी के बीच चलने वाली गाड़ी को अब सीकर से लोहारू के बीच ही संचालित किया जाएगा। जो 12 अप्रैल से शुरू की जा रही है। बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार गाड़ी संख्या 04823 जोधपुर-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल 10 अप्रैल से अगले आदेश तक जोधपुर से 01:35 बजे रवाना होकर 14:45 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04824 रेवाड़ी-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल रेवाड़ी से 14:50 बजे रवाना होकर अगले दिन 04:20 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसके अलावा 11 अप्रैल से गाड़ी संख्या 09728, रेवाडी-सीकर प्रतिदिन स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा आगामी आदेशों तक रेवाड़ी से 23.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.20 बजे सीकर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09727, सीकर-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा 12 अप्रैल से आगामी आदेशों तक सीकर से 20.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 01.45 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09703, सीकर-लोहारू प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 12 अप्रैल से आगामी आदेशों तक सीकर से 07.40 बजे रवाना होकर 10.30 बजे लोहारू पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09704, लोहारू-सीकर प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा 12 अप्रैल से आगामी आदेशों तक लोहारू से 17.20 बजे रवाना होकर 20.10 बजे सीकर पहुंचेगी। सतनाली स्टेशन अधीक्षक डीएस स्वामी ने बताया कि 04823 जोधपुर-रेवाड़ी दोपहर 12:38 बजे सतनाली आएगी। 04824 रेवाड़ी-जोधपुर शाम 4:19 बजे सतनाली आएगी। उन्होंने बताया कि 09728 रेवाड़ी-सीकर स्पेशल एक्सप्रेस रात्रि 12:51 बजे सतनाली आएगी। 09727 सीकर-रेवाड़ी स्पेशन एक्सप्रेस रात्रि 11:47 बजे सतनाली पहुंचेगी। सतनाली रेल संघर्ष समिति प्रधान दीवान सिंह शेखावत ने गाड़ियों के संचालन का स्वागत करते हुए कहा कि इससे रेलयात्रियों को लाभ होगा। जल्द से जल्द दिल्ली-सादुलपुर-हिसार गाड़ी शुरू करने की मांग की।