{"_id":"658081b4cd173244fe017bf2","slug":"traffic-police-marked-more-than-10-accident-prone-points-narnol-news-c-196-1-nnl1004-7508-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैफिक पुलिस ने किए 10 से अधिक दुर्घटना संभावित प्वाइंट चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैफिक पुलिस ने किए 10 से अधिक दुर्घटना संभावित प्वाइंट चिह्नित
Mon, 18 Dec 2023 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले में ट्रैफिक पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संभावित दुर्घटना संभावित प्वाइंट चिह्नित करने में जुटा हुआ है ताकि जिले में हर साल होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रिपोर्ट तैयार कर डीसी मोनिका गुप्ता को भी दी गई है।
जिले में सड़क दुर्घटना आए दिन होती है, लेकिन सर्दी के मौसम में कोहरे की वजह से दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हो जाता है। वाहन चालक को कोहरे में सड़क पर सफेद पट्टी नहीं होने से आमने-सामने टकराने का खतरा अधिक हो जाता है।
जिला में ट्रैफिक पुलिस ने दुर्घटना संभावित क्षेत्र किए चिह्नित
-थाना अटेली क्षेत्र में रेवाड़ी रोड पर बने रेस्ट एरिया के पास सीएनजी पंप पर वाहन चालक गलत दिशा से पंप पर गैस लेने के लिए आते हैं। वहां न तो कोई स्पीड ब्रेकर और न ही संकेतक बना हुआ।
विज्ञापन
-नसीबपुर नहर के पास के क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 11 व राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 148 बी का जंक्शन बिंदु है। जहां पर रेवाड़ी की तरफ से आने वाले वाहन अंबाला, कोटपुतली या नारनौल की तरफ जाते हैं। नांगल चौधरी व कोटपुतली की तरफ से आने वाले वाहन रेवाड़ी की तरफ जाने के लिए सड़क पार करते हैं। इस बिंदु पर गांव सुराना, छापड़ा, सलीमपुर आदि की तरफ से आने वाले वाहन गलत दिशा से नारनौल की तरफ आते हैं।
-नांग तिहाड़ी मोड़ बाईपास रोड नारनौल पर महेंद्रगढ़ की तरफ से आकर नारनौल निजामपुर, नांगल चौधरी की तरफ जाने वाले व निजामपुर आदि की तरफ से आकर नारनौल व महेंद्रगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों का जंक्शन बिंदु है। यहां किसी भी सड़क पर स्पीड ब्रेकर व ब्लिंकर लाइट नहीं है।
-भालखी टोल प्लाजा कट पर दोंगड़ा अहीर, अटेली व महेंद्रगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन चंडीगढ़ या नारनौल की तरफ जाते हैं। वहीं चंडीगढ़ से आने वाले वाहन अटेली या महेंद्रगढ़ जाता है। यहां पर कोई भी ब्लिंकर लाइट नहीं लगी है। वहीं स्पीड ब्रेकर डेलिनेटर लगे हुए है।
-माजरा चुंगी महेंद्रगढ़ यह बिंदु रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ शहर, सेहलंग तथा रिवासा की तरफ से आने वाले वाहनों का जंक्शन बिंदु हैं। यहां सड़क पूरी तरह टूटी हुई है।
-कैंची मोड़ महेंद्रगढ़ इस बिंदु से दादरी, महेंद्रगढ़ शहर, अटेली तथा नारनौल की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों का जंक्शन बिंदु है। इस मार्ग पर भी डेलिनेटर नहीं लगे हैं।
-नांगल चौधरी बस स्टैंड पर टी प्वाइंट बनता है, जहां बाजार होने के कारण लोगों व वाहनों की काफी भीड़ रहती है। इस टी प्वाइंट पर कोई भी कैट आई नहीं लगी है। स्पीड ब्रेकर के साथ यातायात निशान भी नहीं है।
-इंडियन ऑल पंप ढाणी भाठोठा में समस्या बनी हुई है।
- रेवाड़ी रोड नजदीक फ्लाईओवर एनएच 152 डी व एनएच 11 और एनएच 148 बी का जंक्शन बिंदू।
जिले में 10-11 जगह दुर्घटना संभावित जगहों को चिन्हित किया गया है। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी की तरफ से कुछ जगहों पर स्पीड ब्रेकर व संकेतक लगाने शुरू भी कर दिए है। वहीं ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रिफ्लेक्टर भी वाहनों को लगाए जा रहे हैं।
सत्यनारायण, ट्रैफिक एसएचओ नारनौल।