फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Traffic lights will be installed at Mahavir Chowk at a cost of 35 lakhs

Mahendragarh-Narnaul News: 35 लाख की लागत से महावीर चौक पर लगेगी ट्रैफिक लाइट

Tue, 22 Apr 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 22 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Traffic lights will be installed at Mahavir Chowk at a cost of 35 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। शहर के महावीर चौक पर 35 लाख की लागत से ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर भी लगा दिया है। यह ट्रैफिक लाइट एप बेस्ड कंट्रोल सिस्टम के तहत लगाई जाएगी। इसे नगर परिषद कार्यालय या फिर ट्रैफिक पुलिस की ओर से नियंत्रित किया जा सकेगा।
इससे यह फायदा होगा कि अगर कोई दमकल गाड़ी या फिर एंबुलेंस एमरजेंसी में आती है तो उसके लिए ट्रैफिक खोला जा सकेगा। अभी लाइट खराब होने से पांच से छह ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी महावीर चौक पर मौजूद रहते हैं ताकि वाहनों का सुचारू रूप से आवागमन करवा सके। वाहन चालकों के साथ ट्रैफिक पुलिस को परेशानी उठानी पड़ रही है। नारनौल के सबसे व्यस्त महावीर चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट करीब 6 साल से खराब पड़ी है। जिसके लिए कई बार विभिन्न संगठनों के लोग लाइट लगाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अब फिर से ट्रैफिक लाइट लगने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


महावीर चौक पर लगाई जाने वाली ट्रैफिक लाइट महेंद्रगढ़ रोड, सिंघाना रोड, रेवाड़ी रोड और बाजार की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर लगाई जाएगी। इस चौक से प्रतिदिन हजारों वाहन आवागमन करते हैं। इससे हर समय जाम के हालात भी बने रहते हैं। लेकिन ट्रैफिक लाइट लगने से वाहन चालकों को थोड़ी जाम से राहत मिलेगी। वहीं हादसों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों की सीसीटीवी से होगी पहचान : अभी महावीर चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अगर ट्रैफिक लाइट लगने के बाद कोई वाहन चालक सिग्नल तोड़ता है तो उसकी सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान कर चालान भी किया जा सकेगा। वहीं चौक पर हर समय पांच-छह पुलिस कर्मचारियों के तैनात रहने की भी जरूरत नहीं रहेगी।




हीरो होंडा चौक की लाइट भी खराब
नारनौल शहर में हीरो होंडा चौक पर भी ट्रैफिक लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। इस चौक पर भी ट्रैफिक लाइट लगाने की आवश्यकता है। क्योंकि इस मार्ग पर सिंघाना व नांगल चौधरी की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक है। ट्रैफिक लाइट खराब होने से वाहन चालक चारों तरफ से ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं। इससे दुर्घटना होने की भी संभावना रहती है। वहीं बेतरतीब से वाहन चलाने से चौक पर जाम भी कई बार लग जाता है। इससे वाहन चालकों को सड़क पार करने में ज्यादा समय लगता है। जिससे उनका समय भी बर्बाद होता है।




वर्जन:
महावीर चौक पर जल्द ही ट्रैफिक लाइट लगवाई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से टेंडर भी लगा दिया गया है। महावीर चौक पर लगने वाली ट्रैफिक लाइट पर करीब 35 लाख रुपये का खर्च आएगा। अभी हीरो होंडा चौक पर ट्रैफिक लाइट नहीं लगाई जाएगी।- कृष्ण कुमार, जेई, नगर परिषद।


वर्जन:

महावीर चौक पर पांच-छह जवानों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि चौक पर जाम की समस्या न बने। वहीं ट्रैफिक लाइट लगने से आसानी से जाम से निपटा जा सकेगा। जगदीश, इंस्पेक्टर यातायात पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed