फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Traffic lights burning on paper, closed at intersections

Mahendragarh-Narnaul News: कागजों में जल रही ट्रैफिक लाइट, चौराहों में बंद

Mon, 30 Oct 2023 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Traffic lights burning on paper, closed at intersections
महेंद्रगढ़। देखरेख के अभाव में दस वर्ष पूर्व शहर में चार स्थानों पर लगाई गई ट्रैफिक लाइट मुख्य चौक-चौराहों पर धूल फांक रही हैं। शहर के मुख्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइट नहीं होने से सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस कर्मचारियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। विशेषकर सुबह व शाम के समय वाहनों की अधिकता के चलते जाम की स्थिति बन रही है। वहीं पिछले छह सालों के दौरान महेंद्रगढ़ की नगरपालिका की ओर से चार बार ट्रैफिक लाइट लगवाने के लिए प्रस्ताव भी पास किए गए, लेकिन यह प्रस्ताव कागजों से बाहर ही नहीं आ पाए। अब ठंड के मौसम में कोहरा बढ़ेगा, जिसके कारण हादसे होने की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन


देखरेख के अभाव में बनी शोपीस
शहर के माजरा चुंगी, राव तुलाराम चौक, कैंची मोड, रिवासा फ्लाईओवर के नजदीक चार स्थानों पर करीब आठ लाख रुपये की लागत से ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। कुछ दिनों तक तो यह लाइट यातायात नियंत्रण के लिए कारगर साबित हुई थी, लेकिन देखरेख के अभाव में महज एक वर्ष बाद ही खराब हो गई। नगर पालिका की ओर से भी इनकी सुध तक नहीं ली गई। अक्तूबर 2022 में संपन्न हुई नपा की पहली ही बैठक में ट्रैफिक लाइट लगवाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया है, लेकिन अभी तक प्रस्ताव धरातल पर नहीं उतर पाया है। माजरा चुंगी तथा राव तुलाराम चौक पर ट्रैफिक लाइट के पोल गिरने के बाद लोगों की ओर से नजदीक पड़े कबाड़ में डाल दी गई हैं।
विज्ञापन


मुख्य चौक-चौराहों का अंधेरा कभी ठंड में न बढ़ा दे परेशानी
इस समय लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है, जिसके कारण कोहरा भी छाने लग जाएगा। शहर के मुख्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइट तो गायब हैं साथ ही पर्याप्त रोशनी का भी अभाव है। ऐसे में वाहन चालकों की परेशानी ओर अधिक बढ़ेगी, जिससे हादसों की आशंका बनी रहेगी। वहीं मुख्य चौक-चौराहों से लेकर शहर के नजदीक लगती सड़कों पर न सफेद पट्टी है और न ही पर्याप्त रोशनी जो वाहन चालकों की परेशानी बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात नियंत्रण में हो रही परेशानी
शहर में मुख्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइट नहीं होने से यातायात नियंत्रण में परेशानियां हो रही है। ट्रैफिक लाइट के अभाव में अतिरिक्त कर्मचारियों की भी तैनाती करनी पड़ रही है। जल्द ही नगर पालिका महेंद्रगढ़ को शहर में मुख्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगवाने की मांग को लेकर पत्र भेजा जाएगा। मौखिक रूप से कई बार नगर पालिका को अवगत करवाया जा चुका है।
-सत्यनारायण, जिला यातायात पुलिस प्रभारी महेंद्रगढ़
स्टेट हाईवे-148 बी का कार्य चल रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद शीघ्र ट्रैफिक लाइट लगवा दी जाएगी, जिसके कारण हादसों की संभावना भी कम रहेगी।
-रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed