{"_id":"67b232b76134ece80c09c1d4","slug":"tradition-of-feast-on-death-and-well-worship-stopped-in-village-nimbahera-narnol-news-c-203-1-sroh1010-115268-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव निंबहेड़ा में मृत्यु और कुआं पूजन पर भोज की परंपरा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव निंबहेड़ा में मृत्यु और कुआं पूजन पर भोज की परंपरा बंद
Mon, 17 Feb 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव निंबहेड़ा में अनुसूचित जाति के समस्त मोहल्ले की बैठक रविवार को आंबेडकर कॉलोनी में हुई। इसमें समाज के लोगों ने कई प्रस्ताव पास किए गए। अमर सिंह बौद्ध ने बताया कि निर्णय लिया गया कि मृत्यु भोज, कुआं पूजन पर भोज की परंपरा बंद होगी।
कहा कि इसके कारण मजदूर वर्ग के लोगों को कर्ज लेना पड़ जाता था। इससे छुटकारा पाकर समाज को शिक्षित करने का काम किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज को नशे से दूर रखेंगे। कोई मादक पदार्थ बेचता हुआ पाया गया तो पुलिस को सूचित किया जाएगा। इस मौके पर मास्टर धंसीराम, पूर्व प्रवक्ता रामप्रताप, सोमपाल, संदीप कुमार थानेदार, रामेश्वर, रामप्रताप, होशियार सिंह, संतोष, ओमप्रकाश, बिजेंद्र, ग्यारसीलाल, चांदराम, राजू, सुशील कुमार, सोनू कुमारी, गोपीचंद, हनुमान, अमर सिंह, बलजीत, प्रीतम आदि उपस्थित रहे।