फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   traders demonstrated in vegetable markets regarding their demands In Haryana

Haryana: सब्जी मंडियों में अपनी मांगों को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, झज्जर में दिखा विरोध का असर

Sat, 10 Feb 2024 02:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Feb 2024 02:00 PM IST
सार

सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी मांग है कि सरकार द्वारा आढ़तियों पर लगाए दो प्रतिशत टैक्स को हटाया जाए। इसके विरोध में सब्जी मंडी के आढ़तियों ने पहले भी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था। हालांकि मंडियों के बाहर किसानों और रेहड़ी चालकों ने सभी और फल बेच रहे हैं।

विज्ञापन
traders demonstrated in vegetable markets regarding their demands In Haryana
हड़ताल का असर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशव्यापी हड़ताल को लेकर नारनौल की सब्जी मंडी में भी व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा पहले ही कर दी थी। जिसकी वजह से शहर में किसी भी दुकान व रेहड़ी पर सब्जी नहीं दिखाई दी। ऐसे में एक दो दिन तो लोगों को परेशानी नहीं होगी, लेकिन हड़ताल लंबी चली तो परेशानी बढ़ सकती है।

विज्ञापन


आढ़तियों का कहना है कि पिछले वर्ष की मार्केट फीस के हिसाब से आने वाले वर्ष की मार्केट फीस एडवांस में भरवाना चाहती है। इसके साथ प्रत्येक वर्ष 10 फीसदी और फीस लगाई जाएगी जो सरासर गलत है। सब्जी व्यापारियों ने कहा कि सरकार व्यापारियों पर स्लैब सिस्टम लागू करना चाहती है तथा छोटे दुकानदारों पर लाइसेंस की एवज में हर साल 7200 रुपए वसूलना चाहती है, जिसका दुकानदार विरोध कर रहे हैं।नारनौल सब्जी मंडी प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि सरकार जब तक मांग नहीं मानेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन

झज्जर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

हरियाणा सरकार द्वारा सब्जी व फलों पर एक मुश्त मार्केट फीस लगाने के विरोध में शनिवार से आढ़ती और मासाखोरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। मंडी परिसर में  किसी प्रकार की कोई खरीद-फरोख्त नहीं हुई। हालांकि मंडी के बाहर किसानों और रेहड़ी चालकों ने सभी और फल बेच रहे हैं।

सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी मांग है कि सरकार द्वारा आढ़तियों पर लगाए दो प्रतिशत टैक्स को हटाया जाए। इसके विरोध में सब्जी मंडी के आढ़तियों ने पहले भी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था। वहीं अब सब्जी मंडी आढ़ती संगठनों ने फैसला किया है कि वो प्रदेश भर की सब्जी मंडियों में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।सब्जी मंडी में 44 आढ़ती और लगभग 300 मासाखोर प्रतिदिन सब्जियों व फलों का व्यापार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed