{"_id":"617059dba2ad77421a6f9004","slug":"tractor-theft-accused-was-presented-in-court-and-taken-on-remand-for-four-days-narnol-news-rtk627606722","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चोरी के आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चोरी के आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन
नारनौल। सदर थाना पुलिस ने गांव बापडोली में घर के सामने से ट्रैक्टर चुराने के मामले में ओमप्रकाश उर्फ महेश निवासी खोहर थाना नीमराना अलवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के गांव गांव बापड़ोली निवासी दिनेश कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर के सामने से ट्रैक्टर चोरी हो गया है। पीड़ित ने बताया कि उसने अपना ट्रैक्टर घर के सामने खड़ा किया था। रात के समय में बाईक सवार अज्ञात चोर घर के सामने खड़े ट्रैक्टर को चोरी करके ले जाने लगे। उसी समय पड़ोसी जाग गया। इसके शोर मचाने पर हमने उसका पीछा किया और डायल 112 पर सूचना दी।
ट्रैक्टर चुराने वाला चालक गांव जाखनी से खटोटी कलां के बीच पेड़ों में टक्कर मारकर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। उसी समय पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रैक्टर चुराने वाला अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग गया। इसकी तलाश करते हुए स्थानीय लोगों ने उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम ओमप्रकाश उर्फ महेश निवासी खोहर थाना नीमराना अलवर बताया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने ट्रैक्टर चोरी की एक ओर वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी द्वारा चुराए गए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी।