{"_id":"6700415d115e83ca9300eae7","slug":"tractor-hits-alto-car-youth-dies-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112515-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैक्टर ने ऑल्टो कार को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैक्टर ने ऑल्टो कार को मारी टक्कर, युवक की मौत
Sat, 05 Oct 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव भड़फ के पास कनीना-रेवाड़ी रोड पर ट्रैक्टर ने ऑल्टो कार में टक्कर मार दी। हादसे में युवक युवक की मौत हो गई है। शुक्रवार को परिजनों के बयान पर नागरिक अस्पताल कनीना में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ककराला निवासी राज मनीष ने कनीना शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अक्टूबर की शाम को वह अपने सर्विस स्टेशन रेवाड़ी-कनीना रोड नजदीक डीएवी कॉलेज मोड़ से भड़फ से होते हुए घर जा रहा था। उसके आगे उसके ताऊ का लड़का 31 वर्षीय पुनीत कुमार भी अपनी ऑल्टो कार में था। जब स्कूल से पहले कनीना की तरफ पहुंचे तो रेवाड़ी की तरफ से एक ट्रैक्टर तेज गति से आया व ऑल्टो कार को सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना में पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद पुनीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राज मनीष के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले जांच आरंभ कर दी है।