फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Took out a foot march from Mahendragarh to Khatu Dham

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से खाटू धाम के लिए पद यात्रा निकाली

Fri, 28 Feb 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Took out a foot march from Mahendragarh to Khatu Dham
महेंद्रगढ़। श्री श्याम कृपा मंडल की ओर से श्याम बाबा के फाल्गुन महोत्सव के लिए महेंद्रगढ़ से खाटू धाम के लिए पद यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा वीरवार शाम चार बजे अनाज मंडी महेंद्रगढ़ से चलकर छह बजे अंगूरी देवी धर्मशाला महेंद्रगढ़ पहुंची। मंडल के प्रधान सुनील निंभेड़िया ने बताया कि मंडल की 17 वीं यात्रा है। शोभा यात्रा में बाबा के गुणगान मुकेश कुमार चंग पार्टी बिसाऊ व सतेंद्र शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

अंगूरी देवी धर्मशाला सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 28 फरवरी को अंगूरी देवी धर्मशाला से बाबा की निशान यात्रा शुरू होकर खाटूश्याम के लिए रवाना होगी। इस मौके पर महेंद्र राठोड, विष्णु, मुकेश झुकिया, सतेंद्र शर्मा आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन

मंडल के प्रधान सुनील निंभेडिया ने बताया कि वर्ष 2008 में मंडल की शुरूआत की गई थी। मंडल की शुरूआत में 31 श्रद्धालु निशान यात्रा लेकर जाते थे। लोगों की आस्था जुड़ने के साथ-साथ इसका कारवा भी बढ़ने लगा। वर्तमान में श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी हो गई है। मंडल की ओर से 17वीं पदयात्रा निकाली गई। अंगूरी देवी धर्मशाला में रात्रि ठहराव होगा। शुक्रवार को खाटू धाम के लिए रवाना होगी। पांच मार्च को निशान यात्रा बाबा खाटू श्याम पहुंचेगी। मंडल में 21 सदस्य हैं तथा मंडल की ओर से निशुल्क रक्तदान शिविर, निशुल्क खाटू श्याम यात्रा सहित अन्य प्रकार के धार्मिक आयोजन वर्षभर कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed