फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Told 215 women the details of safe storage of grains

Mahendragarh-Narnaul News: 215 महिलाओं को बताईं अनाज के सुरक्षित भंडारण की बारीकियां

Tue, 05 Nov 2024 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Told 215 women the details of safe storage of grains
फोटो संख्या:76- गांव बवानिया में महिलाओं को संबो​धित करते कृ​षि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ सयाेंज
महेंद्रगढ़। गांव बवानिया में कृषि जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ तथा हिंदुस्तान गम एंड केमिकल्स भिवानी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव की 215 महिलाओं ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. जयलाल यादव ने कहा की उचित व सुरक्षित भंडारण खाद्यान सुरक्षा में अहम भूमिका रखता है। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षित अन्न भंडारण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा घरेलू उपायों के द्वारा अनाज, दालों के भंडारण की विधियां बताई।
विज्ञापन

हिंदुस्तान गम एंड केमिकल्स भिवानी से डॉ. बीडी यादव ने बताया की वैज्ञानिक जानकारी न होने के कारण बहुत से किसान ग्वार फसल की पूरी पैदावार नहीं ले पाते तथा पुराने रूढ़िवादी तरीके अपनाने के कारण हर साल नुकसान उठा रहे हैं। उन्नत कृषि क्रियाओं को अपनाकर ग्वार फसल के उत्पादन को बढ़ा सकते है। सरपंच पूजा यादव ने महिलाओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। केवीके की वैज्ञानिक डॉ. पूनम यादव ने बताया की जिले में किशोरियों व महिलाओं में अनिमिया की कमी पाई जाती है। महिलाओं को स्थानीय उपलब्ध खाद्य पदार्थों द्वारा निर्मित प्रोटीन, लौह, विटामिन ए व ऊर्जा से भरपूर पौष्टिक व्यंजनों के बारे में जानकारी दी। सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे चौलाई, बथुवा, पालक, मेथी, फूलगोभी के पत्ते आदि बीटा कैरोटीन विटामिन सी व लौह तत्व के अच्छे स्त्रोत्र है। वैज्ञानिक डाॅ. नरेंद्र यादव ने बीज उपचार जैसे सस्ते व कारगर तरीकों की जानकारी दी। नाबार्ड डीडीएम अंकित दहिया ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होने के लिए जागरूक किया। प्रनोत्तरी का आयोजन भी किया गया तथा महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed