फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Toilet construction begins in the market, people will get basic facilities

Mahendragarh-Narnaul News: बाजार में शौचालय निर्माण शुरू, लोगों को मिलेगी बुनियादी सुविधा

Tue, 17 Feb 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Toilet construction begins in the market, people will get basic facilities
फोटो 06पावर हाउस रोड़ पर शौचालय निर्माण में सीमेंट सरिया बिछाते कारीगर। संवाद
नांगल चौधरी। पावर हाउस मार्ग पर स्थित बहरोड़ अस्थायी बस स्टैंड के पास बाजार में शौचालय निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर काम शुरू कर दिया है। बाजार में शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

इस समस्या को अमर उजाला ने 30 दिसंबर 2025 के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका ने तत्काल प्रभावी कदम उठाते हुए और बाजार में जगह तलाश करते हुए शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। 20 मीटर लंबाई और 8 मीटर चौड़ाई की भूमि पर निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन


अस्थाई बस अड्डा चौक से निजामपुर रोड बाजार तक नगर पालिका की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही थी। बुनियादी सुविधा के अभाव में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब निजामपुर रोड बाजार में भी जल्द शौचालय निर्माण करने पर विचार किया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन से बातचीत करके खेल ग्राउंड की जगह पर शौचालय निर्माण का प्रस्ताव है।
बाजार में रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होने के बाद भी सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई थी। नतीजतन दुकानदार, ग्राहक और खासकर महिलाएं गंभीर परेशानी को और शर्मिंदगी झेलने को मजबूर थे। स्थानीय व्यापारियों ने भी नपा प्रशासन से शौचालय की परेशानी को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।

वर्जन:
बाजार में दुकानदारों और आमजन की समस्या को ध्यान में रखते हुए शौचालय का काम शुरू किया गया है। पावर हाउस मार्ग पर स्थित बहरोड़ अस्थायी बस स्टैंड के पास शौचालय निर्माण किया जा रहा है। हमारे पास पहले जगह उपलब्ध नहीं थी। -प्रिया सैनी, चेयरमैन, नपा, नांगल चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed