फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Toilet constructed for the convenience of female students.

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं की सुविधा के लिए तैयार किया शौचालय

Mon, 04 May 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Toilet constructed for the convenience of female students.
फोटो नंबर-11​शिक्षक द्वारा जीर्णोद्धार किए गए बालिका शौचालय का शुभारंभ करते अति​थि। स्रोत-संस
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर के प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने गोद लेकर जीर्णोद्धार किए गए बालिका शौचालय को छात्राओं को समर्पित किया। कहा कि जीर्णोद्धार के तहत रंगाई-पुताई, मरम्मत, साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है और आगे भी इसकी देखरेख सुनिश्चित करने का उन्होंने जिम्मा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या सीमा यादव ने की जबकि भुंगारका क्लस्टर के प्रमुख एवं प्राचार्य मुरारीलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एबीआरसी राजेंद्र कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। क्लस्टर प्रमुख मुरारीलाल ने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

वहीं एबीआरसी राजेंद्र कुमार ने इसे सरकारी स्कूलों की छवि सुदृढ़ करने वाला मॉडल बताया। प्राचार्य सीमा यादव ने कहा कि बालिका शौचालय का जीर्णोद्धार छात्राओं के आत्मसम्मान, स्वास्थ्य और नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देगा। उन्होंने इसे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय हरियाणा के निर्देशानुसार भुंगारका क्लस्टर शिक्षा समिति के तहत संकुल स्तरीय टीम ने विभिन्न राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण अभियान का नेतृत्व क्लस्टर प्रमुख एवं प्राचार्य मुरारीलाल ने किया जबकि एबीआरसी राजेंद्र कुमार भी टीम के साथ मौजूद रहे।
टीम ने अकबरपुर, नांगल कालिया और भोजावास स्थित विद्यालयों का दौरा कर शौचालयों की स्थिति, खेल मैदान की उपलब्धता, परिसर की स्वच्छता, मिड-डे मील व्यवस्था और कक्षा कक्षों में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण किया।

क्लस्टर प्रमुख मुरारीलाल ने बताया कि जहां भी कमियां पाई जाएंगी, उनकी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी जाएगी ताकि जल्द सुधार हो सके। निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ ने टीम को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article