{"_id":"6990baf4403378444f063559","slug":"today-shiva-temples-will-resonate-with-the-chants-of-bhole-narnol-news-c-196-1-nnl1003-136121-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज भोले के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज भोले के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय
विज्ञापन
फोटो नंबर-20ओघड़नाथ शिवालय में शिवलिंग का किया गया श्रृंगार।
नारनौल। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर के शिवालयों में तैयारियां जोरों पर चलती रहीं। सभी मंदिरों में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया जाएगा। विशेष रूप से शहर के प्राचीन मोड़ावाला शिव मंदिर व छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर में विशेष रौनक रहेगी।
पर्व के उपलक्ष्य में मां नैना फतेह देवी मंदिर से मोड़ावाला मंदिर तक भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, धार्मिक झांकियां और भक्ति गीत श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
मोड़ावाला मंदिर स्थित औघड़नाथ शिवालय में शनिवार को बच्चों और युवाओं की ओर से शिवलिंग का विशेष शृंगार किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर कमेटियों की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
जलाभिषेक और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कतार व्यवस्था, पानी, प्रकाश और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर काफी संख्या में श्रद्धालु व्रत रख जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं। यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है।