{"_id":"65da426ae68f6dcec1053ef4","slug":"today-is-the-last-day-of-registration-for-cm-cup-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1004-109700-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीएम कप प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीएम कप प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा खेल विभाग की ओर से 28 फरवरी से आरंभ होने वाले सीएम कप खेलकूद प्रतियोगिता के लिए इच्छुक खिलाड़ी हरियाणा स्पोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन/सीएम-2024/ वेबसाइट पर 25 फरवरी तक पंजीकरण करवा सकते हैं। बिना पंजीकरण कराए कोई टीम या खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सीएम कप में मुख्य रूप से कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबाल, खो-खो, फुटबाॅल व बास्केटबाॅल की प्रतियोगिताएं होंगी। यह प्रतियोगिता 28 फरवरी से 3 मार्च तक खंड स्तर पर होगी। खंड स्तर पर विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 5 मार्च को भाग लेंगी। जिला स्तर की विजेता टीम 7 मार्च को मंडल स्तर पर तथा यहां की विजेता टीम 9 मार्च को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर विजेता टीम को पदक, ट्राॅफी ओर नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिसकी आयु 1 जनवरी 2001 से 1 जनवरी 2010 के बीच वाले ही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता के स्थान व तिथि की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9990187006, 9467537262, पर या जिला खेल कार्यालय, नारनौल में व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। खिलाड़ी अपने-अपने प्रतियोगिता स्थल पर प्रात 9 बजे अपना आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र व फोटो साथ लेकर रिपोर्ट करेंगे।