{"_id":"68dae974444cffd02402e003","slug":"today-is-the-last-day-for-admission-in-government-iti-narnol-news-c-203-1-mgh1004-120550-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय आईटीआई में दाखिले का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय आईटीआई में दाखिले का अंतिम दिन आज
Tue, 30 Sep 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:84- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला लेते विद्यार्थी--संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए मंगलवार को अंतिम दिन है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 248 सीटें और राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 65 सीटें रिक्त हैं। सोमवार को दोनों आईटीआई में दस विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर सिंह ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक संस्थान की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला का मंगलवार को अंतिम दिन है। सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सात तथा राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तीन छात्राओं ने दाखिला लिया है।
इच्छुक विद्यार्थी संस्थान में आकर दाखिला ले सकते हैं। उसके बाद विभाग की ओर से कोई तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। राजकीय औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान में 662 सीटों पर 414 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 248 सीट रिक्त बची हुई है। वहीं राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 204 सीटों 139 छात्राओं ने दाखिला लिया है। 65 सीट रिक्त है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा वेल्डर, शीट मेटल, सैमी कांडेक्टर, सोयल टेस्टिंग, ट्रक्टर, डीएमसी, वुड वर्क टेक्निशियन में सीट रिक्त है। वहीं सबसे कम इलेक्ट्रानिक्स मशीन, एमएमवी, स्टेनो हिंदी, आर एंड एसी, पीपीओ, ड्राफ्टमैन, व कोपा में सीट रिक्त है। उन्होंने बताया कि किसी भी विद्यार्थी को कोई परेशानी आती है तो संस्थान में आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।