{"_id":"66d25b49f0b14df3290e5817","slug":"today-is-the-last-day-for-admission-in-government-industrial-training-institutes-narnol-news-c-203-1-sroh1012-111749-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले का आज अंतिम दिन
Sat, 31 Aug 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑन दा स्पाट दाखिले का शनिवार को अंतिम दिन है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र की सात राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की 1848 सीट में से 1237 विद्यार्थियों का दाखिला किया जा चुका है। जबकि 611 सीट रिक्त है। संस्थान में अनुदेशकाें को सीट भरना किसी चुनौती से कम नहीं है। शनिवार दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा।
राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर सिंह और संदीप सिंह ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार दोपहर तक दाखिला किया जाएगा। महेंद्रगढ़ क्षेत्र की सात आईटीआई में 1848 सीट में से 1237 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 611 सीट रिक्त है। शुक्रवार को सात आईटीआई में 48 विद्यार्थियों का दाखिला किया गया।
उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थानों में एक साथ दाखिले की प्रक्रिया शुरू होना आईटीआई में सीट खाली रहने की मुख्य कारण रहा है। इसके कारण युवाओं में असमंजस की स्थिति बनी रही। उन्होंने बताया कि भोजावास आईटीआई में 41, डेरोली अहीर में 68, मालड़ा बास में 93, महेंद्रगढ़ में 207, महेंद्रगढ़ महिला आईटीआई में 56, सतनाली में 56, सेहलंग में 90 सीट रिक्त है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से दाखिले की तिथि को बढ़ती है तो सीटों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी आती है तो वह संस्थान में जानकारी प्राप्त कर सकता है।