{"_id":"64cd451e35642c89f204e584","slug":"to-fill-the-vacant-seats-iti-technical-staff-are-going-from-village-to-village-making-daughters-aware-narnol-news-c-203-1-sroh1012-2156-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खाली सीटों को भरने के लिए आईटीआई तकनीकी स्टाफ गांव-गांव जाकर बेटियों को कर रहे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खाली सीटों को भरने के लिए आईटीआई तकनीकी स्टाफ गांव-गांव जाकर बेटियों को कर रहे जागरूक
Sat, 05 Aug 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
गांव ऊंची भांडोर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य से मिलती टीम के सदस्य।
महेंद्रगढ़। चार काउंसिलिंग होने के बाद राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 204 सीटों में से 124 सीटें खाली पड़ी हैं। ऐसे हालात को देखकर आईटीआई का तकनीकी स्टाफ गांव-गांव जाकर बेटियों को जागरूक कर रहा है और उनको आईटीआई के लाभ में बारे में बताया जा रहा है ताकि खाली सीटों को भरा जा सके। पोस्टर तथा पम्फलेट से भी प्रचार किया जा रहा है। अभी आईटीआई में एडमिशन लेने के लिए 9 से 26 अगस्त तक ओपन काउसिलिंग के तहत सीटें भरी जाएंगी। उससे पहले आईटीआई विभाग की तरफ से उक्त अभियान चलाया गया है।
अभियान का नाम दिया कौशल सखी थीम
आईटीआई ने उक्त अभियान का नाम कौशल सखी थीम दिया है। इस अभियान के तहत आठ सदस्यों की पांच टीमें बनाई गई है जिनमें तीन टीमों में दो-दो सदस्य, दो टीम एक-एक सदस्य शामिल है। यह कार्यक्रम 31 अगस्त तक जारी रहेगा है। इनमें दो सदस्यों वाली टीम को पांच- पांच गांव तथा एक-एक सदस्यों वाली टीम को दो- दो गांवों को कवर किया जा रहा है।
27 गांव और शहर के वार्ड कर चुके हैं कवर
अब तक 27 गांव को कवर किया जा चुका है। गांवों में पंचायत समिति, राजकीय माध्यमिक विद्यालय , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव की चौपाल, आंगनबाड़ी केंद्र, सीएचसी, पीएचसी आदि संस्थाओं में जाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा महिला आईटीआई में दी जाने वाली स्कीम व सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया। शहर में भी इसी थीम के तहत हर वार्ड में लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। सरकारी स्कूल के द्वारा बनाई गई ग्रुप में इस तरह के पंपलेट शेयर करने को कहा गया है।
विज्ञापन
सरकार दे रही है ये सुविधाएं
सरकार की ओर से महिला आईटीआई में पढ़ने वाली छात्राओं को एक हजार रुपये की राशि की टूलकिट की सुविधा, निशुल्क ट्यूशन फीस, संस्थान में आने-जाने के लिए निशुल्क बस पास सेवा, लाइब्रेरी में बुक या न्यूज पेपर सुविधा, शत प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट के लिए जॉब मेलों का आयोजन, सभी सरकारी व प्राइवेट विभागों में अप्रेंटिशीप लगाने सुविधा, सभी छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति एवं स्टाई फंड की सुविधा, निशुल्क पासपोर्ट सुविधा, स्कूटी सिखाने व लाइसेंस की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा 10वीं कक्षा के बाद आईटीआई कोर्स पर हरियाणा बोर्ड से 12वीं कक्षा के समकक्ष प्रमाण पत्र मिलेगा व आठवीं के बाद आईटीआई कोर्स करने पर हरियाणा बोर्ड से 10वीं के समकक्ष प्रमाण पत्र मिलेगा। विद्यार्थी को सिर्फ हिंदी व अंग्रेजी विषय का पेपर देना अनिवार्य होगा।
विभाग के अनुसार छात्राएं 12वीं के बाद कॉलेज या अन्य संस्थानों में शिक्षण ग्रहण करने लगती हैं। महिला आईटीआई की तरफ कम ध्यान दे रही हैं। ऐसे में इस जागरूक अभियान के तहत आईटीआई में दाखिला लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
-हर्षवर्ध शर्मा, प्राचार्य, महिला आईटीआई, महेंद्रगढ़।