फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   to drive the hawker before removing the encroachment

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने से पहले रेहड़ी चालक पहुंचे नगर पालिका

Sat, 08 Feb 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
to drive the hawker before removing the encroachment
नगर पालिका में रेहड़ी चालको को आश्वासन देते हुए जेई। - फोटो : Narnol
नगरपालिका द्वारा रेहड़ी चालकों को रेहड़ी हटाने की चेतावनी दिए जाने के बाद घबरा गए हैं। शुक्रवार को सुबह नपा जेई शाहरुख खान एवं उनकी टीम 9 बजे पहुंचकर रेहड़ी न लगाने की हिदायत दी। इस दौरान लगभग 25 से 30 रेहड़ी चालक नपा कार्यालय पहुंच गए। नपा चेयरपर्सन से मिलकर समय मांगा। इस दौरान नपा चेयरपर्सन ने उनको 11 फरवरी तक का समय दिया है। इसके बाद रेहड़ी नहीं हटाने पर 500 रुपये का जुर्माना होगा। नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग ने कहा कि नो वेंडिंग एवं नो पार्किंग जोन में न तो अवैध पार्किंग खड़े होने दी जाएगी और न ही रेहड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि नगरपालिका की टीम ने जेई शाहरुख खान के नेतृत्व में वीरवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस मौके पर जेई ने रेहड़ी चालकों को शुक्रवार को रेहड़ी न लगाने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद रेहड़ी चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे ही जेई अपनी टीम के साथ पूरे बाजार में रेहड़ी चालकों को रेहड़ी न लगाने की हिदायत दी। जेई ने कहा कि नपा द्वारा निर्धारित किए गए स्थान पर ही वो रेहड़ियां लगाएं। यहां रेहड़ियां लगाने पर जुर्माना किया जाएगा। 10 बजे ही नपा को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना था। परंतु बस स्टैंड के पास लगाने वाले रेहड़ी चालक एकत्रित होकर दस बजे नपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने चेयरपर्सन से कहा कि वो अपनी रेहड़ी दीवार के साथ लगा लेंगे, इसके अलावा जो अतिरिक्त सामान लगाया हुआ है उसको हटा लेंगे। सभी दीवार के साथ एक सीध में रेहड़ी ही रखेंगे, तख्त आदि को हटा दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें पांच दिन का समय भी मांगा। पांच दिन में वो अपना सारा सिस्टम ठीक कर लेंगे। इस पर नपा चेयरपर्सन एवं जेई ने उनको आश्वासन दे दिया कि वो पांच दिन तक नपा कोई कार्रवाई नहीं करेगी। पांच दिन बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन रेहड़ी चालक को हटानी होगी रेहड़ी
नपा जेई शाहरुख खान ने बताया कि बालाजी चौक से यादव धर्मशाला तक सभी रेहड़ी चालकों को रेहड़ी हटानी ही होगी। जेई ने सुबह भी सभी रेहड़ी वालों को इस बारे में मौके पर जाकर बताया था। बाद में उन्हें मंगलवार तक छूट दे दी। मंगलवार के बाद उक्त रेहड़ी चालकों द्वारा नो वेडिंग जोन में रेहड़ी लगाने पर नपा की ओर से 500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। 12 फरवरी से वो यादव धर्मशाला के साथ वाली गली, ऑटो मार्केट, देवीलाल पार्क व किला रोड पर अपनी रेहड़ी लगा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सहयोग का दिया आश्वासन
नपा जेई शाहरुख खान ने सुबह एसडीएम विश्राम कुमार मीणा से मिले। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को नपा द्वारा अतिक्रमण अभियान, रेहड़ी हटाने आदि की पूरी जानकारी दी। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि वो सख्ती से कार्रवाई करे, प्रशासन उनके साथ है। इस दौरान एसडीएम ने डीएसपी को पुलिस बल प्रदान करवाने के लिए लेटर भी लिखा।

सुबह बस स्टैंड के पास के रेहड़ी चालक आए थे। हमने उनको पांच दिन का समय दिया है। पांच दिन में वो अपना सिस्टम सुधार लेंगे अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-रीना गर्ग, नपा चेयरपर्सन, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed