फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   tiranga yatra in mahendragarh

शहीदों और तिरंगा के सम्मान से हम नहीं करेंगे कोई समझौता: रामबिलास शर्मा

Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
tiranga yatra in mahendragarh
महेंद्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। इसका यात्रा का नेतृत्व में पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद रहे। इस तिरंगा यात्रा ने 20 किलोमीटर की यात्रा तिरंगामयी हो गई। इस दौरान पूरा शहर भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। डीजे पर चल रहे गीतों ने सब लोगों में देश भक्ति का जोश भर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शहीदों को फूलमालाएं पहनाई तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया। यात्रा के दौरान पुलिस विभाग ने बेहतरीन काम किया। पूरी यात्रा के दौरान कहीं जाम नहीं लगने दिया। हर मोड़ पर पुलिस तैनात की हुई थी।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को यह यात्रा महेंद्रगढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मां भारती के चरणों में पुष्प अर्पित करने के बाद शुरू हुई थी। पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि मंत्री जेपी दलाल, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा खुली जीप में थे और उनके पीछे ट्रैक्टरों, कार एवं बाइक का काफिला था। यह यात्रा देवास, चितलांग, बुचौली रोड, माजरा चुंगी, रेलवे ओवरब्रिज होते हुए राव तुलाराम चौक पहुंची जहां पर शहीद राव तुलाराम को माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रो. शर्मा ने कहा कि आज यह तिरंगा यात्रा शहीदों के सम्मान में निकाली गई है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुतियां देकर इस देश की एकता व अखंडता को बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि वे इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि शहीदों और तिरंगा के सम्मान से हम कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों पर फर्क है कि उनकी बहादुरी के कारण चीन और पाकिस्तान के हौसले पस्त हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का अटल विश्वास और उनका दृढ़ संकल्प सैनिकों के हौसले को और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान भाजपा के साथ है: जेपी दलाल
इस मौके पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि महेंद्रगढ़ की तिरंगा यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि किसान भाजपा के साथ है । वे हजारों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर विशाल जनसमूह के रूप में इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जिससे यह सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि किसान भाजपा सरकार की कार्यशैली से खुश हैं और उनका देश के शहीदों और तिरंगा के प्रति पूर्ण सम्मान है। कृषि मंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ यह भी साबित करती है कि बेशक रामबिलास शर्मा चुनाव हार गए हो लेकिन महेंद्रगढ़ आज भी भाजपा की छावनी हैं।
इन शहीदों को दी श्रद्धांजलि:
पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल ने गांव सतनाली में शहीद जोगेंद्र शेखावत, गांव सुरेहती जाखल में शहीद महीपाल पूनिया, शहीद महेश कुमार, शहीद कृष्ण कुमार, मेघनवास चौक पर शहीद उमराव सिंह, भगडाना में शहीद आनंद, नित्यानंद, पालड़ी पनिहार में शहीदराम कुमार सहित अनेक शहीदों को फूलमालाएं पहना कर उन्हें नमन किया तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद:
इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी निर्मला तंवर, गौतम शर्मा एडवोकेट, सुधीर दीवान, नवीन नोनी शर्मा, अमित भारद्वाज पाली, पवन खैरवाल, अशोक शेखावत, कुलदीप शर्मा, दिनेश यादव, सतबीर भैरों, इंदु यादव बधवाना, विक्की तंवर, राकेश शेखावत जवाहर नगर, गोदाराम पूर्व सरपंच मालड़ा, विवेक यादव, मानू श्यामपुरा, मनीष नांगलमाला, प्रदीप कौशिक चेयरमैन खातीवास, अमित माधोगढ़, बीर सिंह शेखावत, राकेश शेखावत, जवाहर नगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed