{"_id":"66aaa06a305933314b081559","slug":"till-now-admission-on-454-seats-in-iti-admission-on-418-seats-is-yet-to-be-done-narnol-news-c-196-1-nnl1005-114657-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में अब तक 454 सीट पर दाखिला, 418 सीट पर दाखिला होना बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में अब तक 454 सीट पर दाखिला, 418 सीट पर दाखिला होना बाकी
Thu, 01 Aug 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-23आईटीआई में दस्तावेजों की जांच करते टीम के सदस्य।
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में दाखिला प्रक्रिया जारी है। दाखिला प्रक्रिया के दौरान गत 30 जुलाई को चौथी मेरिट सूची घोषित की गई। इसके तहत पुरुष आईटीआई में 169 छात्रों का चयन किया गया, वहीं महिला आईटीआई में 10 छात्राओं का चयन किया गया।
चयनित छात्र-छात्राओं को दाखिले के लिए 30 जुलाई से 6 अगस्त तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करवाना अनिवार्य है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने का कार्य आईटीआई में ही किया जाएगा। फीस जमा करवाने के लिए छात्रों के पास डेबिट, क्रेडिट और यूपीआई आईडी में से एक होना आवश्यक हैं।
चौथी मेरिट सूची से पहले तीन दौर की मेरिट सूची घोषित की जा चुकी है, मगर अब तक कुल उपलब्ध सीट में से आधी सीट पर ही दाखिले हुए हैं। पुरुष आईटीआई में उपलब्ध कुल 872 सीट में से अब तक 454 सीट पर दाखिला हुआ है। वहीं महिला आईटीआई में उपलब्ध कुल 288 सीट में से अब तक केवल 69 सीट पर ही दाखिला हुआ है। पुरुष आईटीआई में अभी 418 और महिला आईटीआई में अभी 215 सीट पर दाखिला होना बाकी है। रिक्त सीट पर दाखिले के लिए चौथी मेरिट में चयनित छात्रों का दाखिला आरक्षित सीट के आधार पर नहीं केवल मेरिट आधार पर होगा। इससे पहले तीन मेरिट सूची में चयनित छात्रों का दाखिला मेरिट के साथ-साथ आरक्षित सीट के तहत हुआ था।
विज्ञापन
चौथी मेरिट सूची में चयनित छात्रों में से अब तक 21 छात्रों ने लिया दाखिला
पुरुष आईटीआई में चौथी मेरिट सूची में 169 छात्रों का चयन हुआ है। वहीं महिला आईटीआई में 10 छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित छात्रों में से पुरुष आईटीआई में अब तक 10 छात्रों ने दाखिला लिया है, वहीं महिला आईटीआई में मात्र 1 छात्रा ने दाखिला लिया है।
गत 30 जुलाई को घोषित मेरिट सूची में पुरुष आईटीआई में 169 छात्रों का चयन किया गया है। चौथी मेरिट सूची में चयनित छात्रों का दाखिला आरक्षित सीट के आधार पर नहीं केवल मेरिट आधार पर होगा। चयनित छात्र-छात्राएं 6 अगस्त तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करवा सकते हैं। फीस जमा करवाने के लिए छात्र डेबिट, क्रेडिट और यूपीआई आईडी में से जिस भी माध्यम से फीस जमा करवाना चाहें अपने साथ लेकर आएं।
विनोद खनगवाल, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल।