फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Till date there is no rail facility from Mahendragarh to the pilgrimage place.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से तीर्थ स्थान के लिए आज तक रेल सुविधा नहीं

Mon, 18 Dec 2023 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Till date there is no rail facility from Mahendragarh to the pilgrimage place.
महेंद्रगढ़। दैनिक रेलयात्री महासंघ के सदस्यों ने रविवार को अयोध्या धाम के लिए ट्रेन चलाने को लेकर रेलमंत्री के नाम स्टेशन मास्टर कर्मबीर यादव को ज्ञापन सौंपा गया। दैनिक रेलयात्री महासंघ अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ को अयोध्या धाम से जोड़ने के लिए गाड़ी संख्या 13413/14 और 13483/84 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस का विस्तार महेंद्रगढ के रास्ते हिसार-सीकर तक किया जाए। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण कार्य जनवरी 2024 में पूर्ण करने का ऐलान हुआ है, तब से पूरे देश के सभी सनातनियों में खुशी की लहर है। श्रीराम मंदिर पूरे विश्व में निवासरत हिंदू धर्मावलंबियों के आस्था के एक केंद्र में विकसित किया है और पूरे देश में धार्मिक पर्यटन स्थल का केंद्र बनेगा, जिससे देश-विदेश से राम मंदिर के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों लोगों आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि राजस्थान व हरियाणा राज्य में भी लाखों की संख्या में राम भक्त प्रतिदिन दर्शन अयोध्या नगरी में आवागमन करेंगे। उन्होंने रेलमंत्री से मांग की है कि बीकानेर मंडल से जनसाधारण वंदे भारत व स्पेशल एक नई ट्रेन का संचालन किया जाए, क्योंकि लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी रूट पर प्रतिदिन लंबी दूरी की व तीर्थस्थानों के लिए आजतक कोई ट्रेन सुविधा नहीं मिली है। इसलिए महेंद्रगढ जिले को अयोध्या धाम से जोड़ने के लिए एक नई ट्रेन चलाई जाए। महेंद्रगढ़ फरक्का एक्सप्रेस दिल्ली में 19 घंटे बिना किसी मेंटेनेस के खड़ी रहती है। अगर ट्रेन का विस्तार महेंद्रगढ होते हुए हिसार-सीकर-सादलपुर तक किया जाता है तो एक तरफ आधे से ज्यादा हरियाणा व राजस्थान वासियों को अयोध्या धाम लखनऊ, वाराणसी, पटना और भागलपुर जैसे शहरों से जुड़ने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। उन्होंने मांग की है कि गाड़ी संख्या 13413/14 और 13483/84 फरक्का एक्सप्रेस का विस्तार महेंद्रगढ के रास्ते हिसार-सीकर-सादलपुर तक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed