{"_id":"6a5d142748553073d2088ed8","slug":"tigras-road-has-become-a-source-of-problems-rather-than-a-proper-thoroughfare-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142701-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क नहीं, समस्या का रास्ता बना तिगरा का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क नहीं, समस्या का रास्ता बना तिगरा का मार्ग
विज्ञापन
फोटो 5तिगरा गांव के कच्चे रास्ते में भरा गंदा पानी।संवाद
सिहमा। क्षेत्र के तिगरा गांव की हरिजन बस्ती में ग्रामीण बदहाल रास्ते के कारण परेशान हैं। बस स्टैंड से गांव के मध्य तक जाने वाला यह रास्ता लंबे समय से टूटा पड़ा है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते में जमा रहता है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों को इस रास्ते से आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि रास्ते की बदहाली के कारण गर्मी के मौसम में गंभीर बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सरपंच का मकान भी इसी रास्ते पर है लेकिन ग्राम पंचायत इसके निर्माण पर ध्यान नहीं दे रही है।
विजेंद्र सिंह, हरिसिंह, जगदीश प्रसाद सहित कई ग्रामीणों ने अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है। हालांकि, ग्राम पंचायत ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से रास्ते के तत्काल पुनर्निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि इस रास्ते के बनने से उन्हें नारकीय जीवन से छुटकारा मिल सकेगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उच्च अधिकारी उनकी समस्या पर ध्यान देंगे।