फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   tight security in dewali

दिवाली पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

Thu, 04 Nov 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
tight security in dewali
वाहन चालकों के चालान करती पुलिस। - फोटो : Narnol
दीपावली के त्योहार को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने मुख्य चौक-चौराहों पर मनचलों व झपट्टा मारों पर पैनी नजर रखी। पुलिस ने अप्रिय घटना रोकने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। साथ ही पुलिस की खुफिया टीम बाजार व रिहायशी क्षेत्र में चोरी-छीपे पटाखें बेचने वालों पर नजर रखने के लिए सक्रिय रही। दुर्गा शक्ति टीम व डायल-112 की टीम निरंतर निगरानी व गश्त पर रही। पुलिस द्वारा भीड़ वाली जगहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व मुख्य बाजारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसएचओ मोबाइल, पीसीआर, महिला पीसीआर, दुर्गा शक्ति मोबाइल को नियुक्त किया गया है। सभी पेट्रोलिंग टीम अपने-अपने थाना क्षेत्र व चौकी के क्षेत्र में लगातार गश्त कर के कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय है।
विज्ञापन

वाहनों की गहनता से की गई जांच
जिले में सुरक्षा को देखते हुए वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। जिले में बाहरी और शहरी क्षेत्रों में भीतरी पुलिस नाके लगाए गए हैं। यातायात पुलिस द्वारा रोड पर वाहन खड़े करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। जिनकी वजह से यातायात व्यवस्था में रुकावट आती है। सभी प्रबंधक थाना व चौकी इंचार्ज को दीपावली को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त करने व ड्यूटी लगाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त आदेश दिए है। संदिग्ध व सामाजिक व्यक्तियों पर विशेष तौर पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed