फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three youths caught gambling, seized Rs 1.08 lakh

जुआ खेलते तीन युवकों को गिरफ्तार कर 1.8 हजार रुपये बरामद किये

Sun, 21 Mar 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three youths caught gambling, seized Rs 1.08 lakh
सदर थाना पुलिस टीम ने शनिवार देर सायं गांव टहला के खेतों में ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो ताश की गड्डी व एक लाख आठ हजार रुपये नकद बरामद किए। आरोपियों की पहचान रोहतास वासी गहली, संजय वासी कोजिंदा व कृष्ण वासी मोहल्ला खड़खड़ी नारनौल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नारनौल सदर थाना की पुलिस टीम शनिवार सायं के समय गश्त कर रही थी। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गांव टहला के खेतों में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम बताए गए स्थान पर तुरंत पहुंची और खेत में घुसकर छापामारी की। पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन युवकों को मौके पर दबोच लिया और दो युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके पर काबू किए युवकों से नाम पता पूछा तो उनमें से एक ने अपना नाम रोहतास वासी गहली, संजय वासी कोजिंदा व कृष्ण मोहल्ला खड़खड़ी नारनौल बताया और मौका से भागे हुए व्यक्तियों का नाम पता पूछा तो एक का नाम टोनी वासी मंडी नारनौल व दूसरे का नामपता नामालूम बताया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर नारनौल में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो जोड़ी ताश व मौके से एक लाख आठ हजार रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करके आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed