फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three people injured in road accidents, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल, मामला दर्ज

Wed, 05 Jul 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in road accidents, case registered
नारनौल। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मेई निवासी 43 वर्षीय संजीव कुमार ने बताया कि उसकी नसीबपुर में हार्डवेयर की दुकान है। गत 16 जून की शाम को वह दुकान बंद करके बस से हुडिना अड्डा पर उतरा। शाम करीब 6.30 बजे हुडिना बस स्टैंड से वह पैदल-पैदल अपने गांव मेई जा रहा था। जब वह गांव के मोड़ महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पहुचा तो एक पिकअप चालक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसके पीछे से बाए पैर पर टक्कर मार दी। इससे वही गिर गया जबकि पिकअप चालक अपनी गाड़ी को मौका से भगा ले गया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां से उनके परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना मंगलवार को नारनौल-रेवाड़ी रोड पर गांव बाछोद के पास हुई। इसमें एक बस ने कार को टक्कर मार दी। इसमें कार में सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें नारनौल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार बाछौद निवासी रोहित अपने एक दोस्त के साथ कार में सवार होकर हवाई पट्टी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कार पलट गई, जिससे कार में सवार दोनों युवकों को चोटें आई। जिन्हें तुरंत नारनौल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed